इनपुट डिवाइस वैसे तो Input Devices का मतलब होता है कोई यंत्र जिसे किसी चिज के अंदर डाला जा सके लेकिन यहां पर इनपुट डिवाइस कि बात हम कंप्युटर के लिए कर रहे है। इनपुट डिवाइस जो कंप्युटर मे घुस कर काम करता है, Input Devices जिसमे कई तरह के डाटा भी रखे जाते है या डाटा स्टोर किये जाते है। इनपुट डिवाइस एक हार्डवेयर उपकरण जिसमे डाटा स्टोर किया जाता हो और अगर डाटा को साझा करना है तो वही ये भी काम इस डिवाइस से हो जायेगा। इनपुट डिवाइस कई अलग-अलग के चिजो को कहते है, जैसे मे पेन ड्राइव, ओ.टी.जी केबल और कई ऐसे होते है।
इनपुट उपकरणों का प्रयोग कंप्यूटर मे आंकडे डालने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इनपुट डिवाइस एक उपकरण है जो कंप्यूटर को इनपुट प्रदान करता है। keyboard सबसे अधिक प्रचलित इनपुट उपकरणों में से एक है जिसका प्रयोग कंप्यूटर में आंकड़े डालने और निर्देश देने के लिए किया जाता है । किसी भी कंप्यूटर सिस्टम के लिए एक keyboard सबसे मौलिक इनपुट डिवाइस है, कंप्युटर के शुरुआती दौर मे यह आमतौर पर केवल इनपुट डिवाइस हुआ करता था। एक keyboard मे अक्षरों (letters) और संख्याओं (numbers) के साथ-साथ विशेष कार्य के लिए बटन भी शामिल है, जैसे मे Enter, Delete,Shift इत्यादी।
कुछ महत्वपुर्ण इनपुट डिवाइस (Input Devices) के बारे मे:
Keyboard–
यह कंप्यूटर का इनपुट डिवाइस है जिसकी सहायता से कंप्यूटर मे डेटा डाला जाता है। डाटा को Keyboard की सहायता से ही टाइप करके स्क्रिन पर लिखा जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो Keyboard डाटा एंट्री करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ये बात आप मे से कई लोग अच्चे से जानते होगे।
Keyboard का आविष्कार “क्रिस्टोफर लेथम शोलेज” ने किया था और Keyboard का हिंदी मे कुंजीपटल कहते है, इसकी सहायता से हम कम्प्युटर को पुरे तरीके से संचालित कर पाते है। Keyboard का मुख्य उपयोग Text लिखने के लिए किया जाता है यह भी एक बहुक्रियात्मक उपकरण होता है, जो न सिर्फ लिख सकता है बल्कि कम्प्युटर को नियंत्रित करने मे भी Keyboard का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Mouse–
Mouse भी एक इनपुट डिवाइस है और इसे Pointing Device के नाम से भी जानते है। Mouse का मुख्यत: उपयोग कम्प्युटर स्क्रीन पर दिये गये विकल्प को चुनने मे और विकल्प सेलेक्ट करके आगे के तरफ जाने तथा उन्हे सॉफ्टवेयर को खोलने एवं बंद करने मे किया जाता है।
Mouse के उपयोग कर के युजर कम्प्युटर को निर्देश देता है, इसके द्वारा एक युजर कम्प्युटर स्क्रीन पर कहीं भी पहुँच सकता है एक Mouse मे आमतौर पर तीन बटन होते है, जिन्हे Right Click एवं Left Click कहते है, और तीसरे बटन को Scroll या Wheel भी कहते है। आज के Mouse मे तो अब तीन से ज्यादा बटन आने लगे है, जिनका एक अलग कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Mouse के प्रकार-
- Ball Mouse- इस प्रकार के माउस मे एक बॉल से दिशाओं मे माउस को घुमाया जाता है, कहने का मतलब है कि जब बॉल स्पिन होती है तब कर्सर घुमता है।
- Trackball Mouse- ये एक एडवांस माउस होता है इसमे कर्सर के लिए एक बॉल दिया जाता है और कर्सर को कंट्रोल करने के लिए बॉल पर हाथ रखना होता है। ये एक प्रकार का पॉइंटिंग डिवाइस है।
- Optical Mouse- इस प्रकार के माउस काफी एडवांस होते है, ऑप्टिकल माउस एक कंप्यूटर पॉइंटिंग डिवाइस है जो एक लेजर- एमिटिंग डायोड का उपयोग ऑप्टिकल सेंसर और डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग (DSP) के लिए करता है।
- Wireless Mouse- आज के समय मे अगर किसी माउस कि सबसे ज्यादा मांग है तो वो है वायरलेस माउस, इस माउस के फायदे बहुत है आप अपने माउस को लैपटॉप से कनेक्ट करके आराम से इस्तेमाल कर सकते है।
Pen drive–
Pen drive इस शब्द से तो आप लोग अच्छे से वाकिफ होगें क्योकि आप मे से की लोग इसका रोजाना इस्तेमाल करते होगें। जैसा हमने आपको उपर भी बताया है एक यंत्र जिसमे डाटा को रख सकते है और समय पर आने पर साझा भी कर सकते है। Pen drive एक ऐसा ही यंत्र है इसमे किसी प्रकार के डाटा को रख सकते है और जब जरुरत हो तो किसी कंप्युटर के साथ साझा कर सकते है।
ATM–
स्वचालित मुद्रा यंत्र या ए.टी.एम (Automatic Teller Machine) ऐसा यंत्र है जो हमे प्रायः बैंक मे, शॉपिंग मौल मे, रेलवे स्टेशन पर, हवाई अड्डों पर, बस स्टैंड पर और अन्य महत्वपूर्ण बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर मिल जाता है। ए.टी.एम. की सहायता से आप पैसे जमा भी कर सकते है, निकाल भी सकते है, और बैलेंस भी चेक कर सकते है।
Microphone–
इस नाम से आप सभी वाकिफ ही होगें और अक्सर लोग इसका इस्तेमाल करते है, Microphone भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस ही है। जो साउंड को इनपुट कर उसे पीसी पर डिजीटल रुप मे स्टोर करता है।
Bar Code Reader–
आप मे से काफी लोगो ने इसे देखा होगा और इससे अगर आप किसी बार कोड को स्कैन करते है तो उसकि जानकारी पता चल जाती है और ये भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है।
Web Camera–
एक प्रकार का कैमरा जो विडीयो और इमेज कैप्चर और विडीयो चैट करता है, हम मे से काफी लोग इसका इस्तेमाल करते होंगे।
Light Pen–
लाइट पैन सेंसिटिव पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है। इसका इस्तेमाल स्क्रीन पर टेक्स्ट या डेटा को सिलेक्ट या अन्यथा मॉडिफाइड करने के लिए किया जाता है।
Data Cable–
आज के कुछ समय पहले तक इसका ज्यादा इस्तेमाल करते थे, डाटा केवल भी लैपटॉप से डाटा शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ये भी एक प्रकार से इनपुट डिवाइस है।










